विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2024

पांच चोरों की जेल में हुई दोस्ती, जब बाहर निकले तो मिलकर फिर इतनी बड़ी वारदात को दिया अंजाम

Kanker Theft Case: छत्तीसगढ़ के कांकेर में जेल से छूटे दोस्तों ने बड़ी चोरी की है. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गांव के तीन आरोपियों ने अपने जेल के दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया था.

पांच चोरों की जेल में हुई दोस्ती, जब बाहर निकले तो मिलकर फिर इतनी बड़ी वारदात को दिया अंजाम
चोरों का जेल प्रेम: 7 लाख की चोरी के मामले में फिर इतने आरोपी खाएंगे सलाखों की हवा, पुलिस करेगी तोड़ाई.

CG Crime News In Hindi: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर (Kanker) में जेल निकलने वाले आरोपियों ने ऐसे कारनामा कर दिया कि उनकी फिर से जेल जाने की नौबत आ गई. कांकेर जिले के ग्राम नारा के रामलीला मंडली (Ramlila Mandali) भवन से 7 लाख रुपए की चोरी (Theft) मामले में पुलिस ने 4 चोरों को गिरफ्तार किया है. चोरों ने गांव के ही 3 लोगो के साथ मिलकर चोरी की पूरी घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि इन सभी चोरों की दोस्ती जेल में हुई थी. जिसके छूटने के बाद इन्होंने चोरी की वारदात की.

सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा

दरअसल 2 अक्टूबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नारा के रामलीला मंडली भवन में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर अलमारी में रखे 7 लाख रुपये की चोरी कर ली थी. रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की. चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा.

ये भी पढ़ें- विभागों के खर्च पर लगेगी लगाम, अब 30 करोड़ से अधिक के भुगतान के लिए लेनी होगी परमिशन

दोस्ती जेल में बंद होने के दौरान हुई थी 

फुटेज में दिखाई दे रहे एक शख्स की पहचान कर पुलिस ने पता तलाशी शुरू की. मामले में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिसमें 3 गांव के ही है. जिनकी दोस्ती जेल में बंद होने के दौरान हुई और जेल से बाहर आने के बाद सभी ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम तक पहुंचाया. मामले में अभी भी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

ये भी पढ़ें- साहब सुन लो गुहार! फाइनेंस कंपनी वाले कहते हैं बच्चा बेचो, लोन के पैसे जमा करो, जानिए पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com