विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2025

4970 KM की दूरी तय कर तुर्किए की नेटली पहुंची बस्तर, खूब भाया बच्चों का प्यार; ऐसे हुई दोस्ती ?

CG News In Hindi : कला जोड़ती है. दो लोगों को, दो देशों को, दो दिलों को... कला का कुछ ऐसा ही जुड़ाव देखने को मिला, जब तुर्किए की मिस नेटली बस्तर पहुंती. 4790 KM की दूरी तय करके बच्चों के बीच वो काफी खुश दिखीं. 

4970 KM की दूरी तय कर तुर्किए की नेटली पहुंची बस्तर, खूब भाया बच्चों का प्यार; ऐसे हुई दोस्ती ?

CG News In Hindi : कला जोड़ती है. दो लोगों को, दो देशों को, दो दिलों को... कला का कुछ ऐसा ही जुड़ाव देखने को मिला, जब तुर्किए की मिस नेटली बस्तर पहुंती. 4790 KM की दूरी तय करके बच्चों के बीच वो काफी खुश दिखीं. बस्तर क्षेत्र के कांकेर के इन बच्चों को क्या पता था कि दूर देश की एक महिला उनकी कला से इस कदर जुड़ जाएगी कि वह उनसे मिलने खुद पहुंचेगी. दरअसल जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी बसा गांव है आतुरगांव. 

नेटली हर शुक्रवार को बच्चों को सिखा रही हैं पेंटिंग

Latest and Breaking News on NDTV

यहां स्वच्छता मिशन के तहत ऑनलाइन वर्कशॉप के दौरान गांव की स्कूली छात्राओं ने पेंटिंग सीखने की इच्छा जताई. यूरोपीय राष्ट्र तुर्किए की मिस नेटली ने ऑनलाइन पेंटिंग सीखने की बात कही. बच्चों ने हामी भरी और 5 दिसंबर से हर शुक्रवार दोपहर में एक घंटे बच्चों को पेंटिंग सीखने लगी. भाषा बाधा बनी तो स्कूली शिक्षिका हेमलता वर्मा ने बच्चों की समस्या दूर की और उन्हें ट्रांसलेट कर समझाने लगी. फिर क्या था बच्चे 4 महीने से हर शुक्रवार को नेटली से पेंटिंग सीखने लगे.

स्कूल प्रशासन ने नेटली का किया स्वागत

सीखने के बाद नेटली आज तुर्किए से उत्तर बस्तर कांकेर पहुंची. नेटली का  स्वागत स्कूल प्रशासन और बच्चों ने सुंदर तरीके से किया. नेटली के सतग आये मानस कुमार ने बताया कि दो महीने पहले स्वच्छता मिशन के तहत वाटर हेड इंडिया जल संरक्षण और हेल्थ व हाइजीन पर आयोजित एक वर्कशॉप में तुर्किए की मिस नेटली आतुरगांव स्कूल के छात्रों से चर्चा करते उन्हें जागरूक कर रही थीं. इसी दौरान कुछ छात्रों ने पेंटिंग सीखने इच्छा जाहिर की.  

 कक्षा 9वीं और 11वीं के 30 स्टूडेंट्स सीख रहे है पेंटिंग

नेटली अंग्रेजी में कहती उसे स्कूल की व्याख्याता हेमलता वर्मा ट्रांसलेट कर बच्चों को हिंदी में समझती. बच्चे 4 महीने से ऑनलाइन माध्यम से पेंटिंग सिख रहे हैं. वर्तमान में कक्षा 9वीं व 11वीं के 30 छात्र पेंटिंग सीख रहे हैं. मानस ने आगे बताया कि नेटली स्वयं पेंटिंग की एक अच्छी कलाकार हैं. आतुरगांव के छात्रों से पहले नेटली अमेरिका तथा बार्सिलोना के छात्रों को भी ऑनलाइन पेंटिंग सिखा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- पहलगाम हमले में मारे गए कारोबारी का शव रायपुर एयरपोर्ट पहुंचा, शादी की सालगिरह के दिन आतंकियों ने छीनी खुशियां

ऑनलाइन क्लास के बाद नेटली को रियल क्लास में देखकर खुश हुए बच्चे

बच्चों का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से पेंटिंग सीखकर बहुत अच्छा लगा. अब उन्हें 3-4 से अधिक किस्म की पेंटिंग आती है. लेकिन 4 माह ऑनलाइन क्लास के बाद नेटली को अपने बीच पाकर सभी बेहद खुश है. स्कूल के प्राचार्य संजीत श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों में निपुणता आ रही है. ऑनलाइन पेंटिंग क्लास से जुड़कर छात्र बेहद खुश है. पेंटिंग के अलावा नेटली ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्रों के पर्सनालिटी डेवलपमेंट करने भी टिप्स देती हैं.

ये भी पढ़ें- पुलिस ने पुलिस की ही नहीं सुनी...कांस्टेबल बोला- खूब बेइज्जत हुआ हूं, स्टेनो पर गंभीर आरोप लगाकर दे दिया इस्तीफा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com