विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2025

निकाय चुनाव: प्रत्याशियों की लिस्ट आज जारी कर सकती है BJP, प्रदेश महामंत्री ने बताई ये बात 

Nikay election BJP Candidate List : छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची आज देर शाम तक जारी हो सकती है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने इसकी जानकारी दी है. 

निकाय चुनाव: प्रत्याशियों की लिस्ट आज जारी कर सकती है BJP, प्रदेश महामंत्री ने बताई ये बात 

Nagariya Nikay Election 2025 BJP Candidate List : छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर जोरों पर तैयारियां चल रही हैं. शुक्रवार को राजधानी रायपुर में इसके लिए भाजपा की बड़ी बैठकें भी हुई. जिसमें चुनावों की तैयारियों से लेकर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बारे में भी चर्चा की गई. ये बताया गया कि आज शनिवार की देर शाम या कल प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी.   

विस्तार से चर्चा हुई

भारतीय जनता पार्टी की नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर शुक्रवार को मैराथन बैठकों का दौर चला. कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई. बैठक में चुनावों को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, ओपी चौधरी सहित अन्य नेता शामिल हुए थे. 

 
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि संभाग के सभी वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई है. सभी वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मशविरा किया गया है और इस प्रश्न पर विचार-विमर्श हुआ है कि क्या होना चाहिए, किस तरीके से होना चाहिए? इस पर हुई विस्तृत चर्चा के आधार पर जो चयन प्रक्रिया है वह आगे बढ़ेगी. 

हमारी जो समितियां हैं, मंडल समिति प्रत्याशियों के नामों की सूची जिला समिति को भेजी है. जिला समिति से संभाग और संभाग से प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति तक सारी सूची प्राप्त हो रही है. नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की सूचियां धीरे-धीरे बनकर ऊपर तक आई है.

श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी एक-दो दिनों में तय उम्मीदवारों की सूची घोषित हो जाएगी.सभी वर्गों का समावेश कर भारतीय जनता पार्टी सर्वजन सर्वहित और सभी वर्ग को लेकर चलती है समरसता के अनुसार कार्य करती है.

भाजपा नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि भाजपा की अपनी एक निश्चित प्रत्याशी चयन प्रक्रिया है और हमारे सभी स्तर पर मंडल चयन समिति, जिला चयन समिति और संभाग चयन समिति की बैठकें हो चुकी हैं और अब जो हमारे पास पैनल आए हैं, उसे केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखे हैं. जिन पर शीघ्र विचार करके शीघ्र ही महापौर सहित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें थानेदार और टीम को ग्रामीणों ने 7 घंटे तक बनाया बंधक, पथराव भी किया, 100 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

ये भी पढ़ें गरियाबंद एनकाउंटर में मारे गए 10 नक्सलियों की हुई पहचान, चलपति के अलावा ये नक्सली भी हुए ढेर

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में अफसरों के हुए तबादले, जानें किसे कहां मिली है पोस्टिंग?

ये भी पढ़ें पंचायत-निकाय चुनावों के लिए BJP-कांग्रेस ने प्रत्याशियों के तय किए नाम! इस तारीख तक पार्टियां कर देंगी ऐलान 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com