Raipur Factory Fire: रायपुर की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुंआ, जांच जारी

Raipur Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित कावेरी इंडस्ट्री में भी दोपहर आग भड़क उठी. फैक्ट्री के एक हिस्से में अचानक उठे धुएं के बाद कुछ ही मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Raipur Factory Fire: रायपुर की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुंआ, जांच जारी

Raipur Factory Fire: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी से लगे उरकुरा इलाके में शनिवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया. आग रायपुर तार और बिटुमिन (डामर) फैक्ट्री के परिसर में लगी, जिसकी लपटें और काला धुआं कुछ ही देर में आसमान में छा गया. रजबंधा मैदान और जयस्तंभ चौक से भी धुआं साफ तौर पर दिखाई दे रहा था. घटना की सूचना मिलते ही रायपुर नगर निगम, बीरगांव और आसपास की औद्योगिक इकाइयों के फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और फैक्ट्री स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

उरला औद्योगिक क्षेत्र की कावेरी इंडस्ट्री में लपटें तेज

उधर उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित कावेरी इंडस्ट्री में भी दोपहर आग भड़क उठी. फैक्ट्री के एक हिस्से में अचानक उठे धुएं के बाद कुछ ही मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री में तार, ऑयल, केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के चलते आग तेजी से फैलती गई. घटनास्थल पर मौजूद निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड ने समय रहते फैक्ट्री को खाली करा लिया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई.

एहतियातन पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई ताकि कोई व्यक्ति आग की चपेट में न आए. आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी. फैक्ट्री में रखे कच्चे माल और मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचा है. नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. घटना के दौरान आसपास के उद्योगों के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने लगातार लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की. दमकल और प्रशासनिक टीमें अभी भी मौके पर मौजूद हैं और कूलिंग का काम जारी है. फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Satna News: राह चलते युवक का अपहरण कर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा गया, दो युवतियां भी थीं शामिल

यह भी पढ़ें : Viral Wedding Invitation: इंदौर में कांग्रेस नेता के नाम से शादी का फर्जी निमंत्रण पत्र वायरल; अब हुई ये अपील

Advertisement

यह भी पढ़ें : 9वीं के स्टूडेंट को टीचर ने पीटा; सागर के मिशनरी स्कूल में होमवर्क नहीं दिखाने पर मिली सजा, केस दर्ज

यह भी पढ़ें : Money Doubling Scam: पैसा दोगुना करने का लालच; 1450 करोड़ रुपये जुटाए, ED ने इनके खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Advertisement