विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2025

निर्माणाधीन हाईवे और खराब डायवर्जन ने बढ़ाई मुश्किलें, लापरवाही के आरोप

CPM NEWS: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कारीआम गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 45 (NH-45) पर बुधवार तड़के फिर से लंबा जाम लग गया. सुबह 3 बजे से शुरू हुआ यह जाम घंटों तक जारी रहा, जिसमें सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, यात्री बसें और मालवाहक गाड़ियां फंस गईं.

निर्माणाधीन हाईवे और खराब डायवर्जन ने बढ़ाई मुश्किलें,  लापरवाही के आरोप

CG NEWS: बिलासपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-45) एक बार फिर जाम का कारण बना. बुधवार तड़के करीब 3:00 बजे से कारीआम गांव के पास हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सैकड़ों यात्री बसें, छोटे-बड़े वाहन और मालवाहक गाड़ियां घंटों जाम में फंसी रहीं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

इस मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे की हालत पहले से ही खराब है. जगह-जगह गड्ढे, अधूरे निर्माण कार्य और अव्यवस्थित डायवर्जन के चलते आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है.

लोगों का फूटा गुस्सा

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने निर्माण एजेंसी और जिला प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं. वाहन चालकों का कहना है कि हर दिन जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरना पड़ता है.

एक ड्राइवर ने बताया, "बरसात के मौसम में सड़क पर मिट्टी कीचड़ में बदल जाती है. वाहनों का चलना लगभग नामुमकिन हो जाता है. कभी भी हादसा हो सकता है."

जनता में बढ़ रहा आक्रोश

बार-बार लगने वाले जाम और निर्माण कार्य में हो रही अनियमितताओं को लेकर अब लोगों का गुस्सा उबाल पर है. नागरिकों का कहना है कि संबंधित एजेंसियों और प्रशासन को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि लोगों को रोज़ाना इस तरह की समस्या से दो-चार न होना पड़े.

इस मार्ग की स्थिति न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुकी है, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था को भी प्रभावित कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com