विज्ञापन

Korea Mahotsav: हारून माइकल की चाय पियो और कप खा जाओ; जिला पंचायत CEO ने लोकल नवाचार पर ये कहा

Korea Mahotsav: कोरिया महोत्सव में पहुंचे जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी ने इस पहल को स्थानीय नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयोग जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में मदद करेंगे और स्थानीय उद्यमियों को नई दिशा देंगे.

Korea Mahotsav: हारून माइकल की चाय पियो और कप खा जाओ; जिला पंचायत CEO ने लोकल नवाचार पर ये कहा
Korea Mahotsav: हारून माइकल की चाय पियो और कप खा जाओ; जिला पंचायत CEO ने लोकल नवाचार पर ये कहा

Korea Mahotsav: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विकास प्रदर्शनों से सजे कोरिया महोत्सव (Korea Mahotsav) में इस बार एक अनोखा चाय स्टॉल (Tea Stall) लोगों का खास ध्यान खींच रहा है. यहां आने वाले लोग सिर्फ चाय पीने नहीं, बल्कि कप खाने का अनोखा अनुभव लेने पहुंच रहे हैं. स्टॉल में चाय ऐसे विशेष खाद्य कप में दी जा रही है, जिसे पीने के बाद लोग मजे से खा जाते हैं. खास बात यह है कि इस अनूठे अनुभव की कीमत मात्र 20 रुपये रखी गई है.

Korea Mahotsav: अनोखा चाय स्टॉल

Korea Mahotsav: अनोखा चाय स्टॉल

जिले की पहचान को नया आयाम देने की कोशिश

स्टॉल के संचालक हारून माइकल ने बताया कि उन्होंने जिले की पहचान को नए आयाम देने के उद्देश्य से यह प्रयोग किया है. उन्होंने यह खास रेसिपी बाहर जाकर सीखी, जिसका उपयोग हैदराबाद में खूब होता है, जहां इसे ईरानी चाय के रूप में जाना जाता है.

हारून के अनुसार, यह चाय स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखती है, क्योंकि इसमें प्रोटीन और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है. वहीं, खाद्य कप पूरी तरह सुरक्षित सामग्री से बनाए जाते हैं, जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते. यहां तक कि यदि ये कप फेंक भी दिए जाएं, तो पशु भी उन्हें खा लेते हैं, जिससे यह पर्यावरण के लिए भी इको-फ्रेंडली विकल्प बन जाता है.
Korea Mahotsav: महोत्सव में चाय का आनंद लेते हुए स्थानीय लोग

Korea Mahotsav: महोत्सव में चाय का आनंद लेते हुए स्थानीय लोग

स्थानीय नवाचार को मिली बड़ी सराहना

कोरिया महोत्सव में पहुंचे जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी ने इस पहल को स्थानीय नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयोग जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में मदद करेंगे और स्थानीय उद्यमियों को नई दिशा देंगे. वहीं अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह स्टॉल केवल चाय बेचने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वरोजगार का संदेश दे रहा है, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिल रही है.

महोत्सव के उद्देश्य से जुड़ा नवाचार

महोत्सव आयोजन से जुड़े भानू पाल ने बताया कि कोरिया महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं और नवाचारों को मंच देना है. इस तरह की पहलें जिले को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाती हैं.

लोगों की पसंद बना अनोखा स्टॉल

कुल मिलाकर यह अनोखा चाय स्टॉल उत्सुकता, स्वाद और चर्चा, तीनों का केंद्र बना हुआ है. महोत्सव में आने वाला हर व्यक्ति यहां चाय पीने के साथ ही कप खाने का अनोखा अनुभव जरूर लेना चाहता है.

यह भी पढ़ें : धमतरी का BaLA मॉडल अब पूरे छत्तीसगढ़ में होगा लागू; कलेक्टर ने कहा- आंगनबाड़ी केंद्र अब केवल भवन नहीं रहे

यह भी पढ़ें : Murder Mystery Solved: अंधे कत्ल का खुलासा; प्रेम प्रसंग में पत्नी व चचेरे भाई ने रची साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : MP में लाड़ली बहना से लेकर PM आवास तक किस योजना को कितना बजट मिला? पूरी लिस्ट देखिए यहां

यह भी पढ़ें : MP Budget 2026: 'मोहन-जगदीश' ने खोला बजट का पिटारा; जानिए किसे क्या मिला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close