विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2025

मुख्यमंत्री निवास में छाया हरेली उत्सव का रंग, पारंपरिक लोक यंत्रों के साथ सुंदर नाचा का हो रहा आयोजन

Hareli Tihar At CM House: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय के निवास पर हेरली तिहार का रंग छाया हुआ है. यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. 

मुख्यमंत्री निवास में छाया हरेली उत्सव का रंग, पारंपरिक लोक यंत्रों के साथ सुंदर नाचा का हो रहा आयोजन

Hareli Tihar 2025: छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के अवसर पर पारंपरिक लोक यंत्रों की गूंज और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा के साथ सुंदर नाचा का आयोजन किया जा रहा है. पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर है. ग्रामीण परिवेश की जीवंत छवि इस सुंदर माहौल में साकार हो गई है.

कहीं सुंदर वस्त्रों में सजे राउत नाचा कर रहे कलाकारों की रंगत बिखरी है, तो कहीं आदिवासी कलाकार पारंपरिक लोक नृत्य की मोहक प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं. छत्तीसगढ़ का अद्भुत ग्रामीण लैंडस्केप अपनी संपूर्ण सांस्कृतिक सुंदरता के साथ यहां सजीव रूप में अवतरित हो गया है. विभिन्न प्रकार की लोक धुनों में छत्तीसगढ़ी संगीत का माधुर्य अपने चरम पर है.

राउत नाचा, छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति का एक प्रसिद्ध पारंपरिक लोकनृत्य है, जो विशेष रूप से दीपावली के अवसर पर गोधन पूजा के दौरान किया जाता है. यह नृत्य विशेषकर यादव समुदाय (ग्वाला/गोपालक वर्ग) द्वारा प्रस्तुत किया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण तथा गोधन की आराधना का प्रतीक माना जाता है.

राउत नाचा की परंपरा छत्तीसगढ़ में सदियों पुरानी है. इसे गोवर्धन पूजा से जोड़ा जाता है, जब ग्वाल-बाल भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की स्मृति में यह नृत्य करते हैं. नर्तक रंग-बिरंगे परिधानों में सजते हैं, सिर पर पगड़ी धारण करते हैं और हाथों में लाठी थामे रहते हैं. उनके वस्त्रों को कौड़ियों, घुंघरुओं और अन्य सजावटी वस्तुओं से अलंकृत किया जाता है.

राउत नाचा की प्रस्तुति के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों जैसे ढोल, मांदर और नगाड़ा का प्रयोग होता है. इनकी थाप पर नर्तक सामूहिक रूप से तालबद्ध होकर नृत्य करते हैं.यह नृत्य केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, श्रम की महत्ता, पशुपालन के योगदान और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी देता है. नाचा के साथ गाए जाने वाले गीतों को ‘राउत गीत' कहा जाता है, जिनमें धर्म, वीरता, प्रेम और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन होता है.

ये भी पढ़ें CG PSC घोटाला: हाईकोर्ट ने कहा- हत्या से भी बड़ा अपराध है, तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com