विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2025

CG पाठ्य पुस्तक निगम में प्रिंटिंग घोटाला, EOW ने दायर की 2000 पन्नों की चार्जशीट; तत्कालीन MD समेत 4 आरोपी

CG Text Book Corporation Printing Scam: छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का मामला सामने आया है. आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने इस मामले में 2000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें तत्कालीन एमडी सुभाष मिश्रा समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है.

CG पाठ्य पुस्तक निगम में प्रिंटिंग घोटाला, EOW ने दायर की 2000 पन्नों की चार्जशीट; तत्कालीन MD समेत 4 आरोपी

CG Hindi News: छत्तीसगढ पाठ्य पुस्तक निगम (Chhattisgarh Text Book Corporation) में प्रिंटिंग कार्य में करोड़ों रुपये के अवैध भुगतान मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कोर्ट में 2 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें तत्कालीन एमडी सुभाष मिश्रा समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है. चार्जशीट में बताया कि वर्ष 2009-10 में निगम के अधिकारियों ने नियमों और निविदा शर्तों का उल्लंघन करते हुए फर्मों को अन्य मदों में गलत तरीके से भुगतान किया था.

जांच में खुलासा हुआ कि निगम ने एमजीएमएल को कक्षा 3, 4 की हिंदी और गणित विषय की किताबों के लिए कुल 5.87 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, जबकि वास्तविक राशि केवल 1.83 करोड़ होनी चाहिए थी. अधिकारियों ने 4.03 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान फर्मों को किया.

भ्रष्टाचार की इस राशि में 5% सर्विस चार्ज और 2% टीडीएस घटाने के बाद भी 3.61 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ फर्मों को पहुंचाया गया.

ये हैं आरोपी

इस घोटाले में तत्कालीन महाप्रबंधक सुभाष मिश्रा उपमहाप्रबंधक संतोष पिल्ले, नंद गुप्ता मेजर्स छत्तीसगढ़ पैकेज प्राइवेट लिमिटेड और युगबोध अग्रवाल मेजर्स प्रमोद एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सिंडिकेट ने इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया था. इन सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत करीब 2000 पेज का आरोप पत्र रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया.

मामले में एक अन्य आरोपी, तत्कालीन प्रबंधक जोसफ पीटर के खिलाफ भी सबूत जुटाए गए हैं. अब न्यायालय की अनुमति के बाद पूरक आरोप पत्र पेश किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com