"कांग्रेस सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करे" गोवा के CM प्रमोद सावंत ने साधा निशाना

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
प्रमोद सावंत ने कहा कि घोटाले करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा, छत्तीसगढ़ में भी कई लोग जेल जाएंगे.
राजनांदगांव:

राजनांदगांव में बीजेपी द्वारा आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. सावंत ने कहा कि बीजेपी की जहां भी सरकार है वहां रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाता है. कांग्रेस को भी अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करना चाहिए. छत्तीसगढ़ में कई घोटाले हुए हैं, जिसमें गोबर घोटाला, कोल घोटाला, शराब घोटाला प्रमुख घोटाले हैं. उन्होंने कहा कि घोटाले करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा, छत्तीसगढ़ में भी कई लोग जेल जाएंगे.

दरअसल, छत्तीसगढ़ में बीजेपी द्वारा पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है. शनिवार को यात्रा राजनांदगांव पहुंची, जिसके बाद आज रविवार को बीजेपी द्वारा यात्रा के संबंध में प्रेस कांन्फ्रेंस आयोजित की गई. प्रेस कांन्फ्रेंस में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और अन्य बीजेपी पदाधिकारी मौजूद रहे.

Advertisement

ये भी पढ़ें - अंबिकापुर : PEKB खदान के बंद होने की आशंका, 5000 लोगों पर बेरोजगारी का संकट

छत्तीसगढ़ में बनेगी डबल इंजन की सरकार 

गोवा के मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रमोद सावंत ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट में केंद्र सरकार सबसे अच्छा काम कर रही है. इस बार प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी. प्रदेश की जनता जाग चुकी है, प्रदेश सरकार ने कई झूठे वादे किए हैं जो अब तक पूरे नहीं हुए हैं. जनता जागरूक है. प्रदेश में इस बार कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार फिर एक बार छत्तीसगढ़ में आएगी.


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.