Chhattisgarh: इस भीषण गर्मी में वाटर एटीएम में पानी ही नहीं, अब कैसे बुझेगी प्यास...

Chhattisgarh News: बस स्टैंड में लगे वाटर एटीम की हालत ऐसी है की पानी लेने के लिए वाटर एटीम में सिक्का डालो तो पानी नहीं आता और सिक्का भी वापस बाहर नहीं आता है. कभी-कभी पानी बाहर आ भी जाता है तो पीने लायक नहीं होता.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Chhattisgarh latest News: वाटर एटीएम बने शो पीस

Chhattisgarh News: देश में गर्मी काफी बढ़ गई है. इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने कम पैसे में ठंडा पानी पिलाकर लोगो की प्यास बुझाने के लिए लाखों रुपए खर्च करके वाटर एटीम लगाए थे. लेकिन वाटर एटीम केवल शो पीस बनकर रह गया है. भीषण गर्मी में बड़ी आस लेकर लोग वाटर एटीम तक जाते है पर पानी ना मिलने से निराश होकर वापस आ जाते हैं. 

वाटर एटीएम बना शो पीस

कोंडागांव शहर में दो वाटर एटीम लगाे गए हैं. एक बस स्टैंड में और एक जिला अस्पताल में. बस स्टैंड में आने वाले मुसाफिर वाटर एटीम को देखकर ही अपनी प्यास बुझा रहे हैं. बस स्टैंड में लगे वाटर एटीम की हालत ये है कि अब वो फिल्मी पोस्टर का प्रचार करने का काम आ रहे हैं.

Advertisement

भ्रष्टाचार की भेंट चला वाटर एटीएम

बस स्टैंड में लगे वाटर एटीम की हालत ऐसी है कि पानी लेने के लिए वाटर एटीम में सिक्का डालो तो पानी नहीं आता और डाला हुआ भी सिक्का वापस बाहर नहीं आता है. कभी-कभी पानी बाहर आ भी जाता है तो पीने लायक नहीं होता. बस स्टैंड के लोगों का कहना है कि तीन साल से बंद पडा एटीम नगर पालिका के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है.

यहां के जिला अस्पताल में दूरदराज से मरीज और उनके परिजन आते है. जो जिला अस्पताल परिसर में लगे बोर से अपनी पानी की जरूरत पूरा करते हैं. दो साल से जिला अस्पताल का वाटर एटीम बंद पड़ा है.
 

ये भी पढ़ें MP News: डिप्टी कलेक्टर को भेजा गया जेल, लगा था महिला कर्मचारी का शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप

ये भी पढ़ें Crime: देवरानी की हत्या केस में सात साल से फरार चल रही महिला को पुलिस ने पकड़ा, तीन हजार का था इनाम

Advertisement

Topics mentioned in this article

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.