विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2026

CG News: भाजपा नेता पर महिला कर्मचारी के यौन शोषण का आरोप, गरमाई सियासत, जांच टीम गठित 

कांकेर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर लगे आरोप के बाद जिला अध्यक्ष ने 5 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है. इस मामले में अब तक महिला कर्मचारी ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है. हालांकि, महिला आयोग में शिकायत करने की बात समाने आई है.

CG News: भाजपा नेता पर महिला कर्मचारी के यौन शोषण का आरोप, गरमाई सियासत, जांच टीम गठित 
कांकेर जिला भाजपा उपाध्यक्ष की महिला के साथ तस्वीर वायरल.

Chhattisgarh Politics News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इन दिनों मौसम के साथ-साथ सियासी तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है. भाजपा नेता पर एक सरकारी महिला कर्मचारी से दुराचार के मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस ने मामले को लेकर भाजपा नेता का पुतला दहन कर गंभीर आरोप लगाए हैं.

यह पूरा मामला कांकेर जिला भाजपा उपाध्यक्ष से जुड़ा है. कांग्रेस ने उन पर दैहिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस का कहना है कि महिला सशक्तीकरण की बात करने वाली भाजपा महिलाओं की अस्मिता से खेल रही है. भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ दुराचार हो रहा है, जो भाजपा की कार्यशैली और नैतिकता को दर्शाता है.

पूर्व सीएम बघेल ने सरकार पर बोला हमला  

भानुप्रतापपुर विधानसभा के ढोकला में साहू समाज के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में शासकीय महिला कर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं. ऐसे में सरकार को सुशासन का ढोंग करने का अधिकार नहीं है.

जहर से कुछ नहीं हुआ तो पी लिया तेजाब, 25 साल की युवती की हालत गंभीर, क्यों उठाया यह कदम

भाजपा जिला अध्यक्ष ने जांच के लिए बनाई टीम 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर लगे आरोप के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने 5 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है. बता दें कि इस मामले में अब तक महिला ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है. हालांकि, पीड़ित महिला द्वारा महिला आयोग में शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई है.

'तुम्हारे गहनों पर काल सवार', बुजुर्ग महिला ने सब-कुछ उतार कर दिया, ठगी का मामला हैरान कर देगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com