CGBSE Board Exam 2026 Time Table: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 का पूरा टाइम टेबल शुक्रवार को जारी कर दिया है. खास बात यह है कि इस बार छत्तीसगढ़ में परीक्षा शेड्यूल डेढ़ महीने पहले जारी किया गया है.
बोर्ड सचिव पुष्पा साहू के अनुसार CGBSE की 10वीं परीक्षा 21 फरवरी 2025 से और 12वीं परीक्षा 20 फरवरी 2025 से शुरू होगी. बोर्ड अधिकारियों ने छात्रों को परीक्षा फॉर्म और प्रैक्टिकल प्रक्रिया समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं.
आमतौर पर बोर्ड हर वर्ष दिसंबर के अंतिम सप्ताह में परीक्षा शेड्यूल घोषित करता था, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड ने CBSE पैटर्न को फॉलो करते हुए परीक्षा कार्यक्रम पहले घोषित किया है. अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना है.
CGBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 समय-सारणी
| दिन/तारीख | विषय |
|---|---|
| शनिवार, 21 फरवरी 2026 | प्रथम भाषा (हिंदी) |
| मंगलवार, 24 फरवरी 2026 | द्वितीय भाषा (अंग्रेजी) |
| गुरुवार, 26 फरवरी 2026 | समाज विज्ञान |
| शनिवार, 28 फरवरी 2026 | विज्ञान |
| शुक्रवार, 6 मार्च 2026 | गणित |
| सोमवार, 9 मार्च 2026 | तृतीय भाषा (संस्कृत/मराठी/उर्दू/पंजाबी/सिंधी/बांग्ला/गुजराती/तेलुगु/ तमिल/ मलयालम/ कन्नड़/ उड़िया) |
| बुधवार, 11 मार्च 2026 | व्यवसायिक पाठ्यक्रम (विभिन्न विषय) |
| शुक्रवार, 13 मार्च 2026 | दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संगीत / ड्राइंग एंड पेंटिंग |
CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 समय-सारणी
| दिन/तारीख | विषय |
|---|---|
| शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 | हिंदी / संस्कृत साहित्य |
| सोमवार, 23 फरवरी 2026 | राजनीति विज्ञान / रसायन / लेखाशास्त्र / कृषि उत्पाद |
| बुधवार, 25 फरवरी 2026 | भौतिकी |
| शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 | जीवविज्ञान / अर्थशास्त्र |
| सोमवार, 2 मार्च 2026 | गणित / कंप्यूटर एप्लीकेशन / संगीत आदि |
| शनिवार, 7 मार्च 2026 | समाजशास्त्र |
| मंगलवार, 10 मार्च 2026 | अंग्रेजी |
| गुरुवार, 12 मार्च 2026 | इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि विज्ञान |
| शनिवार, 14 मार्च 2026 | हिंदी (विशेष विषय) |
| सोमवार, 16 मार्च 2026 | रीटेल मार्केटिंग / IT / मीडिया / BFSI आदि |
| मंगलवार, 17 मार्च 2026 | विदेशी भाषा (उर्दू/पंजाबी/तमिल/तेलुगु / मलयालम आदि) |
| बुधवार, 18 मार्च 2026 | गृह विज्ञान |
CGBSE D.Phy. Edu परीक्षा 2026 समय-सारणी
पहला वर्ष
| तारीख | विषय |
|---|---|
| 20 फरवरी 2026 | शारीरिक शिक्षा का इतिहास व सिद्धांत |
| 23 फरवरी 2026 | शारीरिक शिक्षा का संबंधित मनोविज्ञान |
| 25 फरवरी 2026 | शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां |
| 27 फरवरी 2026 | शारीरिक रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं व्यायाम क्रियात्मक विज्ञान |
दूसरा वर्ष
| तारीख | विषय |
|---|---|
| 21 फरवरी 2026 | शारीरिक शिक्षा का संगठन व प्रशासन |
| 24 फरवरी 2026 | परीक्षण एवं मापन |
| 26 फरवरी 2026 | स्वास्थ्य शिक्षा, खेल चोटें एवं पुनर्वास |
| 28 फरवरी 2026 | नियमावली एवं अभिरक्षा |
परीक्षा समय:
प्रवेश: 9:00 बजे
उत्तर पुस्तिका वितरण: 9:05 बजे
प्रश्नपत्र प्राप्ति: 9:10 बजे
उत्तर लेखन: 9:15 बजे से 12:15 बजे तक

CGBSE Board Exam 2025 Time Table

CGBSE Board Exam 2025 Time Table

CGBSE Board Exam 2025 Time Table