![Rajnandgaon Nikay Chunav Results 2025: 40 हजार+ वोटों से BJP के मधुसूदन बनें मेयर! वार्डों का हाल ऐसा रहा Rajnandgaon Nikay Chunav Results 2025: 40 हजार+ वोटों से BJP के मधुसूदन बनें मेयर! वार्डों का हाल ऐसा रहा](https://c.ndtvimg.com/2025-02/10dngcpg_chhattisgarh-nikay-election-results-2025-rajnandgaon-nagar-nigam_625x300_15_February_25.png?downsize=773:435)
Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बल्ले-बल्ले रही. रायपुर (Raipur) , अंबिकापुर (Ambikapur), जगदलपुर (Jagdalpur), चिरमिरी, रायगढ़ हर नगर निगम में बीजेपी ने अपना परचम लहराया. वहीं राजनांदगांव नगर निगम (Rajnandgaon Nagar Nigam) में BJP प्रत्याशी मधुसूदन यादव चुनाव जीत गए है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने 43000+ मतों से कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को हरा दिया. इस नगरीय निकाय चुनाव में 75.82% वोटिंग दर्ज की गई थी. यहां से चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस कैंडिडेट निखिल द्विवेदी सबसे कम उम्र के महापौर प्रत्याशियों में शामिल हैं. आइए जानते हैं राजनांदगांव चुनाव का हाल.
राजनांदगांव नगर निगम में युवा Vs अनुभवी का मुकाबला रहा
राजनांदगांव नगर निगम चुनाव में कुल 1 लाख 35 हजार वोटर्स है, जिनमें 87 हजार 562 पुरुष, 94 हजार 228 महिला और 5 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं. जिले के पांच नगरीय निकायों में 76.77% पुरुषों और 74.93% महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इसके साथ ही 60 प्रतिशत थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने भी वोट डाले थे.
इस बार मुकाबला अनुभवी Vs युवा नेता था. जहां मधुसूदन यादव बीजेपी के पूर्व सांसद और पूर्व महापौर रह चुके हैं. वहीं निखिल सबसे कम उम्र के महापौर प्रत्याशी थे.
ये रहा वार्डों का हाल
वार्ड क्रमांक | कांग्रेस कैंडिडेट | BJP से प्रत्याशी | कौन जीता? |
1 - बजरंगपुर नवागांव | राजा तिवारी | खेमलाल साहू | कांग्रेस |
2 - महात्मा बुद्ध वार्ड (ब. नवागांव) | सुरेन्द्र देवांगन | सावन वर्मा | BJP |
3 - मोतीपुर वार्ड | शैलेश ठावरे | कमलेश बंधे | BJP |
4 - पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी वार्ड (शांति नगर) | सुनील रामटेके | श्यामा सुखदेवे | निर्दलीय - बैना बाई टुरहाटे |
5 - चिखली वार्ड | सरोज यादव | श्रुति लोकेश जैन | BJP |
6 - शासकी मुद्रणालय वार्ड (चिखली एवं दिनदयाल नगर) | देवेश वैश्णव | कन्हैया सुनील साहू | |
7 - महात्मा गांधी वार्ड | रितिका बंजारी | तृप्ती पात्रे | BJP |
8 - रामनगर | किशन सिन्हा | मनोहर यादव | BJP |
9 - शंकरपुर | कुसुम दुबे | अपूर्वा समीर श्रीवास्तव | BJP |
10 - महारानी लक्ष्मीबाई वाडग् (शंकरपुर-शांती नगर) | अमर झा | शिव वर्मा | BJP |
11 - राजेन्द्र प्रसाद वार्ड (स्टेशनपारा) | छोटेलाल रामटेके | अनिल गजभिये | कांग्रेस |
12 - डॉ. भीमराव वार्ड (स्टेशनपारा) | विशाल गढे (बंटी) | संदीप बघेल (संजू) | BJP |
13 - गौरी नगर वार्ड | हफिज खान | डॉ. अरविंद सिन्हा | कांग्रेस |
14 - बलरामदास वार्ड (टांकापारा-नेहरू नगर) | सतीश युनस मसीह | मुकेश चौबे | कांग्रेस |
15 - डॉ. बलदेवप्रसाद मिश्र वार्ड | अंशुका बहेकर | प्रमोद झंझाड़े | BJP |
16 - ठाकुर प्यारेलाल वार्ड | कर्तव्य देवांगन | पारस वर्मा | BJP |
17 - तुलसीपुर वार्ड | संतोष पिल्ले | किसुन यदु | कांग्रेस |
18 - लालबहादुर / शास्त्री वार्ड (ममता नगर) | ममता गजभिये | रश्मि लोधी | BJP |
19 - वर्धमान नगर वार्ड | संगीता साहू | रेखा अभय पारख | BJP |
20 - रविदास वार्ड (पेण्ड्री) | राजेन्द्र कुमार नेताम | कुलेश्वर ध्रुव | BJP |
21 - रेवाडीह वार्ड | डोमेश्वरी कोमरे | बीना ध्रुव | BJP |
22 - स्टेडियम वार्ड (अनुपम नगर) | सुनिता फडनवीस | प्रियंका कुरंजेकर | BJP |
23 - गुरुगोविंद सिंह वार्ड (लालबाग) | महेश यादव | राजा माखीजा | BJP |
24 - शीतला माता वार्ड (जमातपारा) | सरिता शर्मा | शेंकी बग्गा | BJP |
25 - सूर्यमुखी वार्ड (गुड़ाखु लाईन) | देवकी यादव | वर्षा शरद सिन्हा | BJP |
26 - सुभाष वार्ड (कामठीलाईन-रामाधीन मार्ग) | प्रज्ञा गुप्ता | झमित नादान सेन | BJP |
27 - तिलक वार्ड (गंज लाईन-भरकापारा) | मोहनी सिन्हा | राजेश जैन (रानू) | BJP |
28 - विवेकानंद वार्ड | नयामत हुद्दा | अरूण दामले | निर्दलीय (शरद खुशवाहा) |
29 - कैलाश नगर | वर्षा ठक्कर | कांग्रेस | |
30 - सरदार वल्लभभाई पटेल | शकील रिजवी | चन्द्रेशखर लश्करे | BJP |
31 - जनता कॉलोनी वार्ड (लखोली) | सीमा चौरसिया | सोनिया गप्पु सोनकर | |
32 - संजय वार्ड (लखोली) | ढलेश्वरी मनीश साहू | गिरिजा संतोष निर्मलकर | BJP |
33 - बैगापारा वार्ड (लखोली) | दुलारी साहू | संतोष साहू | BJP |
34 - कन्हारपुरी वार्ड | भागचंद साहू | रेवती साहू | |
35 - लखोली वार्ड | डिलेश्वर प्रसाद साहू | BJP | |
36 - सेठी नगर वार्ड | गोपीराम रजक | चन्द्रिका साहू | BJP |
37 - महावीर वार्ड (सदर, आजाद चौक, गंज लाईन) | अंकेश बाफना | जैनम बैद | BJP |
38 - दिग्विजय वार्ड (ब्राम्हणपारा) | मधुबाला श्रीवास्तव | मणीभास्कर गुप्ता | BJP |
39 - हीरामोती वार्ड | दुर्गा देवांगन | रवि सिन्हा | BJP |
40 - गुरुघासीदास वार्ड (नंदई) | अनुसूईया गेन्ड्रे | केवरा विजय राय | BJP |
41 - झुलेलाल वार्ड (लालबाग) | दीपक सिन्हा | सतीश साहू | BJP |
42 - राजीव नगर वार्ड | कीर्ति साहू | अमृता मोहन सिन्हा | BJP |
43 - सर्किट हाउस वार्ड (बसंतपुर) | खेमिन राजेश यादव | BJP | |
44 - कौरिनभांटा वार्ड | हरिशंकर नेताम | सेवक राम उइके | BJP |
45 - रामकृष्ण वार्ड (सृष्टि कॉलोनी) | लेनिन कसार | डुरेन्द्र साहू | BJP |
46 - बसंतपुर वार्ड | हरिनारायण धकेता | हेमन्त शेखर यादव | BJP |
47 - मोहारा वार्ड | अवधेश प्रजापति | आलोक श्रोती | BJP |
48 - नंदई वार्ड | आशीष सोनकर | अरूण साहू | BJP |
49 - मोहड़ वार्ड | ज्ञानेंद्र चंद्राकर | शिव निषाद | निर्दलीय (संजय कुमार रजक) |
50 - रानी जोंतकुंवरबाई सिंगदई वार्ड | मुकेश साहू | अरूण देवांगन | कांग्रेस |
51 - शिवनाथ वार्ड (हल्दी) | रूपेश कुमार साहू | चन्द्रकृत साहू | BJP |
डोंगरगढ़ नगर पालिका में BJP की वापसी
डोंगरगढ़ नगर पालिका में दो दशक के लंबे अंतराल के बाद BJP ने शानदार वापसी की है. नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने 24 में से 14 वार्डों में जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया. यहां से रमन डोंगरे ने कांग्रेस की उम्मीदवार नलिनी मेश्राम को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. वहीं कांग्रेस को 6 वार्डों में जीत मिली, जबकि 4 वार्ड निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गए.
यह भी पढ़ें : Nikay Chunav Results 2025 LIVE Updates: छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगम में बीजेपी आगे, कांग्रेस को झटका
यह भी पढ़ें : Raipur Nikay Chunav Results 2025: रायपुर नगर पंचायतों में BJP की बंपर जीत, मैडम मेयर मीनल के पक्ष में पड़े प्रचंड वोट!
यह भी पढ़ें : Ambikapur Nikay Chunav Results 2025: अंबिकापुर में BJP से मंजूषा ने खिलाया 'हाथ' पर फूल, नहीं हुई कांग्रेस की आव'भगत'