विज्ञापन

Ambikapur Nikay Chunav Results 2025: अंबिकापुर में BJP से मंजूषा ने खिलाया 'हाथ' पर फूल, नहीं हुई कांग्रेस की आव'भगत'

Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025: अंबिकापुर से मेयर के लिए 6 और 48 वार्ड पार्षद के लिए 124 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. अंबिकापुर के 48 वार्डों में कुल 78764 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

Ambikapur Nikay Chunav Results 2025: अंबिकापुर में BJP से मंजूषा ने खिलाया 'हाथ' पर फूल, नहीं हुई कांग्रेस की आव'भगत'
Chhattisgarh Nikay Election Results 2025 Ambikapur Nagar Nigam: अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने कांग्रेस को हराया

Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 Ambikapur: अंबिकापुर नगर निगम (Ambikapur Nagar Nigam) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मेयर प्रत्याशी मंजूषा भगत 10 हजार से अधिक मतों से जीत गई हैं. मंजूषा भगत ने लगतार दो बार के महापौर डाॅ अजय तिर्की को बड़े मतांतर से शिकस्त दी है. अंबिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों में से 35 से अधिक वार्डों में भाजपा का कब्जा हुआ है. कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता वार्ड पार्षद का चुनाव हार गए हैं.

महापौर के 6 कैंडिडेट थे मैदान पर

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में महापौर, पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव की काउंटिंग चल रही है. कई जगहों के रूझान आ रहे हैं तो कुछ जगहों से परिणाम भी स्पष्ट हो गए हैं. अंबिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में वोटों की गिनती हुई. 11 फरवरी को यहां करीब 63.20% मतदान हुआ था. महापौर के लिए 6 और 48 वार्ड पार्षद के लिए 124 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. अंबिकापुर के 48 वार्डों में कुल 78764 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

अंबिकापुर निगम में 1 लाख 21 हजार 454 मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 59 हजार 644 और महिलाओं की संख्या 61 हजार 800 है. थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 10 हैं. मतदान के दिन निर्वाचन इलाके में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था.

वार्डों का ये रहा हाल

पूर्व नगर निगम सभापति अजय अग्रवाल की हार हो गई है. वार्ड क्रमांक-6 महाराणा प्रताप वार्ड में आलोक दुबे, वार्ड क्रमांक-12 माता राजमोहनी देवी वार्ड में मनोज गुप्ता, वार्ड क्रमांक-13 मंगल पांडेय वार्ड में किरण सिंह तोमर, वार्ड क्रमांक-14 नमनाकला वार्ड में अनिता रविंद्र भारती, वार्ड क्रमांक-18 रैदास वार्ड में संध्या ताम्रकार, वार्ड क्रमांक 34, ब्रम्ह वार्ड में राहुल त्रिपाठी जीते.

वार्ड क्रमांक

BJP प्रत्याशी

कांग्रेस कैंडिडेट

कौन जीता?

1. भगवानपुर वार्ड

कमलेश तिवारी

वेद प्रकाश शर्मा

बीजेपी

2. गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड

सुशांत घोष

आशीष शील

बीजेपी

3. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड

निरंजन राय

दिलीप धर

बीजेपी

4. संत मदर टेरेसा वार्ड

विनय प्रभा

संगीता मिंज

बीजेपी

5. गोधनपुर वार्ड

डा. शिवमंगल सिंह

अविनाश एस कुजुर

बीजेपी

6. महाराणा प्रताप वार्ड

आलोक दुबे

शिवम गुप्ता

बीजेपी

7. वीर सावरकर वार्ड

विपिन पांडेय

द्वितेंद मिश्रा

बीजेपी

8. फुन्दूरडिहारी सेंट्रल वार्ड

परमेश्वर नेताम

लुक्स एक्का

9. महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड

रविकांत उरांव

अजय अरुण मिंज

बीजेपी

10. बाल गंगाधर तिलक वार्ड

संजीता खलखो

निम्मन राशि एक्का

कांग्रेस

11. पटपरिया वार्ड

आना कुजुर

जे. कुजुर

12. माता राजमोहिनी देवी वार्ड

मनोज गुप्ता

प्रमोद चौधरी

बीजेपी

13. मंगल पांडे वार्ड

किरण सिंह तोमर

इंद्रावती सिंह

बीजेपी

14. नमनाकला वार्ड

अनिता रविंद्र भारती

विजय बेग

बीजेपी

15. देवीगंज वार्ड

मनीष सिंह

अजय अग्रवाल

बीजेपी

16. शहीद चंद्रशेखर आज़ाद वार्ड

लवली ताम्रकार

गीता प्रजापति

कांग्रेस

17. इंदिरा गांधी वार्ड

सुमन कंसारी

रुबी जैन

बीजेपी

18. रैदास वार्ड

चंद्रमती कुशवाहा

संध्या ताम्रकर

कांग्रेस

19. गुरु घासीदास वार्ड

विनोद वर्मा

शुभम जायसवाल

कांग्रेस

20. भगवान महावीर वार्ड

हरमिंदर सिंह टिन्नी

अशोक सिंह

बीजेपी

21. महात्मा गांधी वार्ड

विमला सोनी

रेखा झा

बीजेपी

22. नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड

श्वेता गुप्ताा

रीना सोनी

बीजेपी

23. शहीद वीर नारायण वार्ड

जितेंद्र सोनी

संजय सिंह

बीजेपी

24. लरंगसाय वार्ड

विजय सोनी

सतीश बारी

बीजेपी

25. पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड

पूनम मिश्रा

जागृति सोनी

बीजेपी

26. सत्ती वार्ड

विशाल गोस्वामी

विकास केशरी

बीजेपी

27. गुरुनानक वार्ड

टिन्नी बाबरा

सुशील केसरा

निर्दलीय शैलेश सिंह

28. शहीद भगत सिंह वार्ड

दीपक यादव

रोशन कन्नौजिया

बीजेपी

29. गौरी वार्ड

विकास पांडेय

अजय सिंह

बीजेपी

30. लोकनायक जयप्रकाश वार्ड

शशिकांत जायसवाल

हिमांशु जायसवाल

बीजेपी

31. लाल बहादुर शास्त्री वार्ड

विकास वर्मा

कलीम अंसारी

कांग्रेस

32. शीतला वार्ड

शुभ्रा सोनी

किरण सोनी

बीजेपी

33. रामानुज वार्ड

संगीता सोनकर

मेघा खांडेकर

कांग्रेस

34. ब्रम्ह वार्ड

राहुल त्रिपाठी

संजीव मंदिलवार

बीजेपी

35. स्वामी विवेकानंद वार्ड

सुषमा गुप्ता

रूबी सिद्दीकी

बीजेपी

36. गुरुद्वारा वार्ड

अमरजीत सिंह छाबड़ा

मेराज रंगरेज

कांग्रेस

37. महामाया वार्ड

प्रियंका गुप्ता

वर्षा सोनी

बीजेपी

38. अग्रसेन वार्ड

शुभम अग्रवाल

पपिंदर सिंह

कांग्रेस

39. डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड

विशेष केशरवानी

शफी अहमद

कांग्रेस

40. रफी अहमद किरवई वार्ड

नितिन गुप्ता

-

निर्दलीय मो. हसन

41. नवगढ़ वार्ड

अजय सारथी

मो. बाबर इद्रिसी

कांग्रेस

42. शहीद अब्दुल हमीद वार्ड

वसीम अंसारी

मो. अख्तर चम्मा

कांग्रेस

43. डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड

ममता तिवारी

शशिकला तिवारी

बीजेपी

44. कबीर वार्ड

किरण साहू

सीमा शैलू सोनी

बीजेपी

45. डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड

अशोक सोनवानी

सुदामा कुर्रे

बीजेपी

46. संत गहिरा गुरु वार्ड

सालेम केरकेट्टा

मनोज कुमार मिंज

बीजेपी

47. गंगापुर वार्ड

संतोला सिंह

मिला तिर्की

कांग्रेस

48. बिशुनपुर वार्ड

हिमांशु भगत

सुभाष पैकरा

कांग्रेस

यह भी पढ़ें : Nikay Chunav Results 2025 LIVE Updates: छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगम में बीजेपी आगे, कांग्रेस को झटका

यह भी पढ़ें : Kunkuri Nikay Election Results 2025: 'विष्णु देव' के क्षेत्र में काम आया कांग्रेस का 'विनय'! CM की सीट में BJP पर चला 'पंजा'

यह भी पढ़ें : ​​​​​​WPL 2025: आज से मैदान में दहाड़ेंगी 'शेरनियां', पहले मुकाबले GG Vs RCB का रोमांच! MP की पूजा लीग से बाहर

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close