विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

रेत को लेकर छत्तीसगढ़ की 'सियासत गर्म', अवैध भंडारण पर बैज ने खड़े किए सवाल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे ये मुद्दा

Illegal mining of sand : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने राजनांदगांव , धमतरी के बाद आज महासमुंद जिले के बरबसपुर रेत घाट पर पहुंचे.इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए. साथ ही कहा प्रदेश में रेत माफिया हावी हैं. यह किसके संरक्षण में है?

रेत को लेकर छत्तीसगढ़ की 'सियासत गर्म', अवैध भंडारण पर बैज ने खड़े किए सवाल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे ये मुद्दा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज रेत को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए.

Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ में रेत को लेकर हुए गोलीकांड, चाकूबाजी ,मारपीट के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने राजनांदगांव , धमतरी के बाद आज महासमुंद जिले के बरबसपुर रेत घाट पर भण्डारित अवैध रेत का दल बल सहित निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन चल रहा है. रेत माफिया हावी है. यह किसके संरक्षण में है.

बैज ने कहा, "बरबसपुर मे 50 से अधिक एकड़ में अवैध रेत भंडारण किया है, पर प्रशासन सोया हुआ है. हमें लग रहा है कि हम लोग छत्तीसगढ़ में नहीं हैं. हम लोग राजस्थान में हैं. यहां पूरा रेत का पहाड़ बना हुआ है. सरकार है कि जंगल राज है. इसमें सरकार के साथ प्रशासन भी मिला हुआ है".

'रेत माफियाओं ने 62 हजार टन घन मीटर रेत का भण्डारण कर रखा'

मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को लेकर कांग्रेस गंभीर है और आने वाले विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को सदन के पटल पर रखेगी. गौरतलब है कि बरबसपुर मे तीन लोगों को रेत भंडारण के लिए अनुज्ञा दी गयी थी, जो 08 हजार टन घन मीटर रेत भण्डारण कर सकते थे, पर रेत माफियाओं ने 62 हजार टन घन मीटर रेत का भण्डारण कर रखा है.

2 करोड़ 18 लाख रुपये का अर्थदंड 

खनिज विभाग दो दिन पहले बरबसपुर में 43 निजी भूमि स्वामी एवं 14 शासकीय भूमि पर अवैध रुप से भंडारित रेत पर कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 18 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है और रेत भंडारण के लिए दिए अनुज्ञा को समाप्त कर दिया है. खनिज विभाग के सहायक खनिज अधिकारी का कहना है कि रेत को रेत माफिया उठा न सके इसलिए गस्त की जा रही है और आने वाले एक- दो दिन में अस्थायी चौकी बनाई जाएगी.

बहरहाल सवाल ये है कि इतने बड़े पैमाने पर रेत माफिया महानदी का सीना चीर कर हजारो टन घन मीटर रेत का अवैध भंडारण कर लेते हैं और खनिज अमले को पता तक नहीं चलता है. महासमुंद जिले में ये एक जगह के रेत भंडारण का हाल है, प्रशासन ने 17 जगहों पर रेत भंडारण की अनुमति दी है. वहां की क्या स्थिति होगी? 

ये भी पढ़ें-  भोपाल एम्स के बाहर भी खून की दलाली ! डोनर नहीं, डीलर पहले मिलते हैं, ₹2500 से ₹3600 है रेट

ये भी पढ़ें-Katni News : मेन रोड स्थित अगरबत्ती की दुकान में लगी भीषण आग, पूरे इलाके में फैला धुआं; बचाव कार्य जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com