Rape And Murder Accused Caught: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में घर पर अकेली रहने वाली महिलाओं के लिए काल बनकर उभरे एक सीरियल किलर को शनिवार को बलौदा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घर की अकेली रह रहीं महिलाओं की रेकी कर रेप और हत्या को अंजाम देने वाला सीरियल किलर एक दिव्यांग बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-Man Vs Wild: झोपड़ी से खींचकर युवक को जंगल ले गया बाघ, अगले दिन मिली लाश, पेशे से रसोइया था मृतक
गांव का निकला युवक, खामोशी से देता था वारदात को अंजाम
गौरतलब है लवन थाना क्षेत्र के भालूकोना गांव में साल 2020 में सीरियल किलर द्वारा पहली बार एक महिला की नृृशंस हत्या को अंजाम दिया था. इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी ने अनुपा पटेल नामक युवती की हत्या के बाद उसका शव महानदी के किनारे एक पेड़ की डाल से लटका दिया था.
बैक टू बैक रेप और मर्डर केस ने पुलिस को सकते में डाल दिया
रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल किलर द्वारा अंजाम दिए गए पहले हत्याकांड के करीब तीन साल बाद यानी 13 मार्च 2023 को उसी गांव में एक और महिला की हत्या को अंजाम दिया. पीड़िता का शव पनखट्टी तालाब पार स्थित मंदिर के पास पड़ा मिला. घर में अकेली रह रही मृतका की पहचान 56 वर्षीय गौरी बाई के रूप में हुई.
ये भी पढ़ें-Video: बाइक पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का हैरतअंगेज स्टंट, उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, देखिए वायरल वीडियो
अंधे कत्ल की छानबीन के लिए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया
एक ही गांव की दो महिलाओं की बैक टू बैक हत्या ने बलौदा बाजार पुलिस को सकते में डाल दिया था. दोनों अंधे कत्ल की छानबीन के लिए बलौदा बाजार पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की. घटनास्थल से मिले सभी साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया. मृत महिलाओं की दिनचर्या और सामाजिक गतिविधियों की पड़ताल हुई
दिव्यांग युवक तेजराम पटेल उर्फ कोंदा पर पुलिस का शक गहरा गया
दोनों महिलाओं की हत्या को अंजाम देने के एक जैसे तरीके ने पुलिस को एक बड़ी लीड दी. शुरूआती जांच के बाद गांव के ही तेजराम पटेल उर्फ कोंदा नामक युवक पर पुलिस का शक गहराया. दिव्यांग आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस को साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों की मदद लेनी पड़ी, जिसके बाद आरोपी ने दोनों हत्याओं में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया.
ये भी पढ़ें-महिला दोस्त से था मनमुटाव, सनकी युवक ने पूरे परिवार को चाकू से गोद डाला, बीच-बचाव में गई भाई की जान
पांच साल में दो नृशंस हत्याओं का आरोपी कानून के शिकंजे में आया
उल्लेखनीय है दो महिलाओं से रेप के बाद उनकी हत्या करने वाले सीरियल किलर ने बलौदा बाजार पुलिस को बड़ी चुनौती पेश की थी. केस को सुलझाने में बलौदा बाजार पुलिस ने तकनीकी और विज्ञान दोनों का सहारा लिया और हत्यारोपी को दबोचने में सफल रही है. फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सत्र न्यायालय में ट्रायल चल रहा है.
ये भी पढ़ें-आधार कार्ड होल्डर की मौत के बाद भी एक्टिव रहता है Aadhaar Card? जानें, क्यों डिएक्टिवेट करना है जरूरी?