विज्ञापन

Deadly Stunt: सड़क पर किया था जानलेवा स्टंट, बलौदा बाजार पुलिस ने 16 बालिग और नाबालिग छात्रों को सिखाया सबक

Balodabazar Police: पिछले सप्ताह स्वामी आत्मानंद स्कूल कसडोल के कुछ छात्र शाला विदाई समारोह के बाद सड़क पर जानलेवा स्टंट किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद वायरल हो गया था. सड़क और स्कूल परिसर में स्कॉर्पियो और चार पहिया वाहनों से किए गए खतरनाक स्टंट के वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. 

Deadly Stunt: सड़क पर किया था जानलेवा स्टंट, बलौदा बाजार पुलिस ने 16 बालिग और नाबालिग छात्रों को सिखाया सबक
ASP TEACH LESSON FOR DOING STUNTS ON ROAD

Road Stunt: बलौदा बाजार जिले में सड़क पर जानलेवा स्टंट करने वाले 16 बालिग और नाबालिग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रोड पर जानलेवा स्टंट का इंटरनेट वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने चारों वाहन चालकों में सवार 12 नाबालिग छात्र समेत कुल 16 लोगों को पकड़ने में सफलता पाई. पुलिस ने चार-चारपहिया वाहनों को जब्त कर वाहन चालकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण में मामला दर्ज किया है.

पिछले सप्ताह स्वामी आत्मानंद स्कूल कसडोल के कुछ छात्र शाला विदाई समारोह के बाद सड़क पर जानलेवा स्टंट किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद वायरल हो गया था. सड़क और स्कूल परिसर में स्कॉर्पियो और चार पहिया वाहनों से किए गए खतरनाक स्टंट के वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. 

ये भी पढ़ें-VIDEO: नशे में धुत्त शख्स सांड पर सवार हो गया, सिगरेट पीते हुए करने लगा सवारी, नहीं देखा होगा ये वीडियो

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की

रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए स्टंट में इस्तेमाल चार चारपहिया वाहनों के चालक समेत बालिग और नाबालिग छात्रों को पकड़ने में सफलता पाई. पकड़े वाहन चालकों की पहचान क्रमशः शुभम चेलक, आदित्य कुमार कश्यप, विकास साहू और गजाधर साहू के रूप में हुई है. हिरासत में लिए गए नाबालिग छात्रों पूछताछ में खतरनाक स्टंट की बात स्वीकार की है. 

चारो चारपहिया वाहन चालकों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज 

गौरतलब है पुलिस ने चारो चारपहिया वाहनों को जब्त कर वाहन मालिकों और वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के आरोप में आपराधिक केस दर्ज किए हैं. इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी कार्रवाई की है. मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी नाबालिग छात्रों को परिजनों के सामने कड़ी फटकार लगाई गई और भविष्य के लिए चेतावनी दी गई.

ये भी पढ़ें-Bike Ambulance: आदिवासियों के लिए संजीवनी बनी बाइक एंबुलेंस, देवदूत बनकर मरीजों को पहुंचा रही अस्पताल

Latest and Breaking News on NDTV

'सोशल मीडिया पर दिखाए गए खतरनाक स्टंट की नकल न करें'

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने  युवाओं और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले खतरनाक स्टंट की नकल न करें, क्योंकि ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. साथ ही परिजनों से कहा कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें और नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें.

ये भी पढ़ें-Video: बाइक पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का हैरतअंगेज स्टंट, उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, देखिए वायरल वीडियो

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close