Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का बजट 2026 आज पेश कर दिया. यह उनका लगातार 9वां केंद्रीय बजट है, जिसके साथ ही वे दुनिया की पहली ऐसी महिला वित्त मंत्री बन गईं, जिन्होंने लगातार नौ बार किसी देश का बजट पेश किया. इस बार भी आम जनता की सबसे बड़ी उत्सुकता यही रही कि बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा. सरकार ने कई ज़रूरी और रोज़मर्रा से जुड़े सामानों पर राहत दी है, वहीं कुछ चीज़ें महंगी भी हुई हैं. आइए देखें पूरा विवरण.

Union Budget 2026: क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ?
क्या हुआ सस्ता? (CHEAPER ITEMS)
1. सीएनजी और बायोगैस
सीएनजी और बायोगैस पर शुल्क में कटौती. सीएनजी वाहनों के उपभोक्ताओं को सीधी राहत.
2. कैंसर और गंभीर बीमारियों की दवाएं
कैंसर की 17 दवाएं सस्ती. 7 दुर्लभ/गंभीर बीमारियों की दवाएं भी सस्ती. मेडिकल डिवाइस पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई.
3. बीड़ी
सिगरेट पर राहत नहीं, लेकिन बीड़ी सस्ती
4. माइक्रोवेव ओवन
माइक्रोवेव बनाने में लगने वाले पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी घटाई. अब तैयार माइक्रोवेव ओवन होंगे सस्ते
5. सोलर एनर्जी से जुड़े उत्पाद
सोलर उपकरण, पैनल और संबंधित पार्ट्स सस्ते
6. खेल-कूद के सामान
स्पोर्ट्स इक्विपमेंट पर ड्यूटी में राहत. कीमत घटने से मांग और बिक्री बढ़ने की उम्मीद.
7. लेदर उत्पाद और जूते
चमड़े के जूते सस्ते. लेदर प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए कच्चे माल पर छूट.
8. मोबाइल फोन और EV बैटरियां
मोबाइल फोन निर्माण में उपयोग होने वाले कंपोनेंट सस्ते. EV की बैटरी लागत में कमी से इलेक्ट्रिक व्हीकल सस्ते हो सकते हैं.
9. बायोगैस मिक्स्ड CNG
बायोगैस मिश्रित सीएनजी पर शुल्क छूट. घरेलू और कमर्शियल दोनों क्षेत्र में राहत.
10. समुद्री खाद्य प्रोसेसिंग उपकरण
शुल्क मुक्त आयात की सीमा बढ़ी. मत्स्य उद्योग को फायदा.
11. आयातित कच्चा माल (टेक्सटाइल, लेदर, एयरक्राफ्ट, डिफेंस)
टेक्सटाइल व लेदर उद्योग के लिए कच्चे माल पर समयसीमा बढ़ी. विमानन सेक्टर में एयरक्राफ्ट पार्ट्स सस्ते. रक्षा क्षेत्र के विमानों के कच्चे माल पर छूट.
12. लिथियम-आयन बैटरी
बैटरी निर्माण में उपयोग होने वाली वस्तुओं पर सीमा शुल्क में छूट: EV सेगमेंट के लिए बड़ी राहत
13. निजी उपयोग के आयातित उत्पाद
सभी शुल्क योग्य निजी उपयोग उत्पादों पर टैरिफ घटकर 10%
क्या हुआ महंगा? (COSTLIER ITEMS)
1. शराब
शराब पर टैक्स बढ़ाया गया. उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ.
2. खनिज (Minerals)
कई महत्वपूर्ण खनिज महंगे : खनन और मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ेगी
3. स्क्रैप
स्क्रैप की कीमतों में बढ़ोतरी
4. फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग
F&O ट्रेडिंग महंगी : ब्रोकरेज व अन्य शुल्क में इजाफ़ा
यह भी पढ़ें : Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया 'बायोफार्मा शक्ति' स्कीम का ऐलान, जानिए क्या है फायदा
यह भी पढ़ें : Budget 2026: सकल घरेलू उत्पाद से राजस्व घाटा तक; आम आदमी की भाषा में समझिए बजट के कठिन शब्द