Omkareshwar Dam से पानी छोड़े जाने पर बढ़ा जलस्तर, टला बड़ा हादसा! | Madhya Pradesh | Breaking News

  • 5:14
  • प्रकाशित: दिसम्बर 15, 2025

 

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर (Omkareshwar) में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी घाट (Brahmpuri Ghat) पर नर्मदा नदी (Narmada River) में एक नाव असंतुलित होकर डूब गई. नाव में बच्चे, महिला एवं पुरुष सहित कुल आठ श्रद्धालु सवार थे. गनीमत रही कि समय रहते एनडीआरएफ, स्थानीय नाविकों और पुलिस की तत्परता से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार, ओंकारेश्वर बांध से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया. इसी दौरान घाट पर लगी रेलिंग से नाव टकरा गई, जिससे नाव असंतुलित होकर पानी में डूब गई. नाव डूबते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन गया.

संबंधित वीडियो