सीहोर जिले के भैरूंदा में 10 मई रविवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं पीएम जनमन योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना IV और पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया जाएगा.