Bhopal Suicide News: भोपाल के कोहेफिजा इलाके में एमबीबीएस छात्रा की मौत के तीन महीने बाद उसी मकान मालिक विजय राठौर ने भी आत्महत्या कर ली है. मृतक मकान मालिक के परिजनों का आरोप है कि छात्रा की मौत के बाद से पुलिस लगातार जांच के नाम पर प्रताड़ित कर रही थी. मकान मालिक की पत्नी का कहना है कि छात्रा रोशनी के मोबाइल से मानसिक दवाब का मैसेज मिलने के बावजूद पति को बार-बार थाने बुलाकर जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा था.