Mega Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ से एक बार फिर राहत भरी खबर आई है. महासमुंद जिले में हथियारों के साथ 15 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है. इनमें 9 महिला और छह पुरुष नक्सली शामिल हैं. ये भी सभी नक्सली बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद कमेटी से जुड़े हुए थे. नक्सलियों ने 3 AK47, दो एसएलआर और दो इंसास (INSAS - Indian Small Arms System) भी पुलिस को सौंपे हैं. प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सलियों के सरेंडर की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि 15 नक्सली हिंसा छोड़कर मुख्य धार में लौट आए हैं.