Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉंग कोर्ट से मंगलवार को जमानत मिल गई. इससे हर कोई हैरान हैं. सबसे बड़ा झटका लगा है राजा के परिवार को. जिन्होंने शादी के तुरंत बाद अपने बेटे को खो दिया. उसकी हत्या पत्नी सोनम रघुवंशी ने हनीमून के दौरान करवा दी थी. अदालत के इस फैसले से परिवार बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. राजा की मां और भाई का रिएक्शन सामने आया है. राजा रघुवंशी की मां और सोनम की सास उमा रघुवंशी ने कहा, "हमें कानून पर पूरा भरोसा था, फिर भी सोनम को जमानत दे दी गई. सरकार को सोनम को नहीं छोड़ना चाहिए था, बल्कि उसे फांसी देनी चाहिए थी. गोविंद रघुवंशी पूरे मामले का मास्टरमाइंड है. गोविंद ने पैसा देकर सबको खरीद लिया है और जमानत में भी मदद की है. सोनम रघुवंशी अगर माफी मांगने भी इंदौर आती है तो उसे माफ नहीं करेंगे." #SonamRaghuvanshi #RajaRaghuvanshi #BailNews #BreakingNews #TopNews #HindiNews #IndiaNews #LatestNews #CrimeNews #CourtNews #Justice #NewsUpdate #TrendingNews #MurderCase #LegalNews