TET Exam News: अनिवार्यता परीक्षा पर बवाल, मांग न पूरी होने पर Teachers ने दी ये बड़ी चेतावनी! MP

  • 9:36
  • प्रकाशित: अप्रैल 09, 2026

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिक्षकों और सरकार के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और वरिष्ठता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अनिवार्य परीक्षा के विरोध में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से मुलाकात की। इस बैठक के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकार इस पूरे मामले पर कानूनी सलाह लेगी और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में 'पुनर्विचार याचिका' (Review Petition) भी दाखिल कर सकती है। मंत्री उदय प्रताप ने कर्मचारियों को आश्वस्त तो किया है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस समाधान नहीं निकलने से शिक्षक असंतुष्ट हैं। #MPNews #Bhopal #TeachersProtest #SchoolEducationMinister #TETExam #MPTeachers #EducationNews #SupremeCourt #UdayPratapSingh #TeacherSeniority #MadhyaPradesh #BreakingNews #ShikshakAandolan #madhyapradeshnews #breakingnews #mpnews

संबंधित वीडियो