Kuwait Airport Attack: कुवैत हमले में मारे गए Manzoor Ahmed ने आखिरी बार Family से क्या कहा था?

Kuwait Airport Attack: कुवैत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए भीषण ड्रोन और मिसाइल हमले में मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी 50 वर्षीय मंजूर अहमद की दर्दनाक मौत ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. मंजूर अपनी भांजी की शादी में शामिल होने भारत लौट रहे थे और उसी दौरान हमले की चपेट में आ गए. लगभग 30 साल से कुवैत में मेहनत कर रहे मंजूर अपने परिवार का सहारा थे. उन्होंने अपने पिता से फोन पर कहा था—“नागदा वाली ट्रेन से आऊंगा, मुझे लेने आ जाना”, लेकिन यह वादा अब दर्दनाक याद बनकर रह गया. इस घटना ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है. #kuwaitairportattack #ujjainnews #manzoorahmed #madhyapradesh #internationalnews #droneattack #missileattack #kuwaitnews #breakingnews #tragicdeath #indianexpat #ujjaintragedy

संबंधित वीडियो