छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भारी बारिश और तूफान की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
लोगों को जर्जर मकानों, तेज हवाओं में झूलते पेड़ों, जलभराव वाले इलाकों और उफनते नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन के मुताबिक, सूरजपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है और आपात स्थिति में सहायता के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
#surajpurnews #chhattisgarhnews #weatheralert #orangealert #heavyrain #stormalert #schoolclosed #anganwadi #cgweather #rainalert #floodwarning #districtadministration #breakingnews #weatherupdate #shorts
ndtv_news