मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल से ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी डॉक्टर बनकर मरीजों के परिजनों को फोन करता था और सिजेरियन डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की सुरक्षा का भरोसा देकर पैसे मांगता था।
शिकायत के अनुसार, मरीज के परिजनों से ₹11,000 की ठगी की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। अस्पताल में डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं के परिजनों से पैसे मांगने की शिकायतें पहले भी मिल रही थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#betulnews #madhyapradeshnews #hospitalfraud #fakedoctor #medicalscam #deliveryscam #caesarean #policeinvestigation #fraudcase #district hospital #healthnews #breakingnews #mpcrime #latestnews #shorts
ndtv_news