गोवा के वास्को में देर रात कार एक्सेसरीज की एक दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं और इसकी चपेट में आसपास की कई दुकानें भी आ गईं। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग से काफी नुकसान होने की आशंका है।
#goanews #goafire #vasco #vascodagama #breakingnews #latestnews #fireincident #shopfire #firebrigade #pramodsawant #goabreakingnews #indi news #fireaccident #localnews #newsupdate #goacm #cmpramodsawant
ndtv_news