छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर सामने आई है। मानिकपुर खदान क्षेत्र में तीन ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए नगर सेना और खदान प्रबंधन की दमकल टीमें जुटी हुई हैं।
इस हादसे के कारण खदान का कामकाज ठप होने और कोयला सप्लाई प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मानिकपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
#korbanews #chhattisgarhnews #manikpurmine #transformerfire #korbafire #coalmining #coalsupply #fireincident #breakingnews #cgnews #miningaccident #firebrigade #policeinvestigation #latestnews #shorts
ndtv_news