मध्य प्रदेश के रायसेन से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एसडीएम कार्यालय के सामने सड़क पर एक गर्भवती महिला की डिलीवरी से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जबकि कलेक्टर ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेड नहीं मिलने, लिफ्ट की सुविधा बंद होने और स्ट्रेचर से मरीजों को ले जाने में परेशानी जैसी शिकायतें सामने आईं। एक मरीज के परिजन ने बताया कि बच्ची को भर्ती कर लिया गया, लेकिन मां को बेड नहीं मिला और उसे नीचे लिटाया गया।
#raisennews #mpnews #madhyapradesh #raisenhospital #hospitalnews #healthcare #hospitalfacilities #viralvideo #districtcollector #breakingnews #latestnews #publichealth #medicalfacilities #hindinews #newsupdate
ndtv_news