Simhastha 2028: उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का मेगा प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है. अनुमानित 40 करोड़ श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार पहली बार अत्याधुनिक तकनीकों को सुरक्षा तंत्र का हिस्सा बनाया जाएगा. आगजनी, भगदड़, नदी में डूबने जैसी आपात स्थितियों से त्वरित निपटने के लिए अग्निशमन रोबोट, ड्रोन आधारित निगरानी प्रणाली, ऑल टेरेन व्हीकल (ATV) और क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (QRV) तैनात किए जाएंगे. इन नई तकनीकों का प्रदर्शन दशहरा मैदान में किया गया, जहां अधिकारियों ने संभावित चुनौतियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया. #Simhastha2028 #Ujjain #MPNews #Drone #Robot #BreakingNews