Dakait Jagan Gurjar Murder: चंबल के खूंखार डकैत जगन गुर्जर की अजमेर के हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल में हत्या कर दी गई. पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जेल में बंद कुलदीप जगीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन की हत्या की है. जानकारी के अनुसार, जगन और विष्णु दोनों एक ही जेल में बंद थे. दोनों का जेल में छोटा-मोटा झगड़ा होता रहता था. सोमवार को किसी बात को लेकर जगीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जेल के अंदर ही जगन गुर्जर की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने जगन गुर्जर की हत्या को लेकर जेल में किसी भी गैंगवार का साफ इनकार किया है. एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि जगन की हत्या में किसी गैंग का हाथ नहीं, बल्कि उसकी जेल में विष्णु के साथ आपस में झगड़े के चलते हत्या हुई है. #dacoitjagansingh #jagansinghgurjarmurdercase #rajasthanharyanawaterdeal #ndtvrajasthan #rajasthan #rajasthannews #latestnews