शिवपुरी के बड़ौदा इलाके में पुराने लेनदेन के विवाद को लेकर युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार लोगों ने बाइक से जा रहे कपिल मीणा को जबरन कार में बैठा लिया और जंगल में ले जाकर बंधक बनाया। पीड़ित के मुताबिक, करीब 4 से 5 घंटे बाद वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर परिजनों तक पहुंचा। घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के मुताबिक, मामले में छह आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। मामले की जांच जारी है।
#shivpuri #shivpurinews #baroda #kidnappingcase #kidnappingnews #crime news #mpnews #madhyapradesh #policeaction #crimeupdate #latestnews #viralnews
ndtv_news