Twisha Sharma Death Case | आरोपी पति Samarth Singh को झटका, डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज | Breaking

  • 3:40
  • प्रकाशित: अक्टूबर 06, 2026
भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। ACJM कोर्ट ने समर्थ सिंह की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले मामले में 87वें दिन CBI की ओर से चार्जशीट दाखिल की गई थी। बचाव पक्ष ने चार्जशीट को अधूरा बताते हुए दलील दी कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और दहेज प्रताड़ना से जुड़ी जांच अभी पूरी नहीं हुई है। अब मामले में आरोपों को लेकर आगे बहस होगी। वहीं समर्थ सिंह की मां गिरीबाला सिंह की जमानत याचिका भी पहले कई बार खारिज हो चुकी है। #twishasharma #twishasharmadeathcase #samarthsingh #bhopalnews #bhopalcase #cbichargesheet #bailcase #courtnews #madhyapradesh #mpnews #latestnews #breakingnews ndtv_news

संबंधित वीडियो