रायसेन जिला अस्पताल में आउटसोर्स नौकरी दिलाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लेने का मामला सामने आया है। कई गांवों के बेरोजगार युवाओं ने आरोप लगाया है कि नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे रकम ली गई, लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। शिकायत में सीएमएचओ एचएन मांडरे पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित युवाओं ने रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से शिकायत कर निष्पक्ष जांच, रकम वापस दिलाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर ने शिकायत की जांच कराने और प्रमाणिकता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।
#raisen #raisennews #district hospital #jobfraud #jobscam #madhyapradesh #cmho #jobcase #collector #outsourcingjob #latestnews #mpnews
ndtv_news