Indore T20 Match | VIP Ticket के नाम पर Cyber ठगी की कोशिश | MP Breaking News

  • 2:08
  • प्रकाशित: अक्टूबर 06, 2026
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले T20 इंटरनेशनल मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया, WhatsApp ग्रुप और फर्जी वेबसाइट के जरिए VIP टिकट उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। ठग टिकट की कीमत का 20 से 25 फीसदी एडवांस मांगने के साथ टिकट कूरियर के नाम पर अलग चार्ज भी मांग रहे हैं। शिकायतों के बाद इंदौर पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में 12 संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए हैं, जिनके तार पश्चिम बंगाल और राजस्थान से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने क्रिकेट प्रेमियों से अनजान नंबरों और फर्जी वेबसाइट के जरिए टिकट खरीदने से बचने की अपील की है। #indore #t20match #indoret20 #cybercrime #cyberfraud #ticketfraud #indorepolice #crimebranch #holkarstadium #cricketnews #scamalert #madhyapradesh ndtv_news

संबंधित वीडियो