छत्तीसगढ़ के चर्चित 570 करोड़ रुपये के कथित कोल लेवी घोटाले में EOW ने स्पेशल कोर्ट में करीब 9500 पन्नों का छठवां पूरक चालान पेश किया है। चालान में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समेत 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, आरपी सिंह, आईएएस जेपी मौर्या समेत अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। आरोप है कि जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच कोयला परिवहन की प्रक्रिया में बदलाव के बाद प्रति टन अवैध वसूली की गई। मामले की जांच पहले ED और अब EOW की ओर से जारी है। छठवें पूरक चालान के बाद इस मामले में कानूनी और सियासी बहस फिर तेज हो गई है।
#chhattisgarh #coallevyscam #coalscam #devendrayadav #eow #acb #ed #raipurnews #bhilai #chhattisgarhnews #latestnews #politicalnews
ndtv_news