जयसिंहनगर के देवरा गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही माता-पिता पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे—बेटा इस बात से नाराज था कि घरवाले उसकी शादी नहीं करा रहे थे। इस खौफनाक वारदात में पिता की मौत हो गई है, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।