दतिया की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कद्दावर नेता दामोदर यादव ने कांग्रेस की जीत पर तीखा बयान दिया। दामोदर यादव ने सीधे तौर पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस की मेहनत को नकारते हुए कहा कि दतिया में कांग्रेस की जीत केवल नरोत्तम मिश्रा की बदौलत हुई है।