Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। इचावर तहसील के बबड़िया नोवाबाद गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूषित खाना खाने से लगभग 200 लोग बीमार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि खाना खाने के कुछ देर बाद ही मेहमानों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ते देख आनन-फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। #SehoreNews #FoodPoisoning #MadhyaPradesh #BreakingNews #HealthAlert #Sehore #WeddingIncident #Ichhawar #MPNews #MassIllness #HealthNews #SehoreUpdate #ndtvmpcg