बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर 11 अक्टूबर से पांच दिवसीय रथ यात्रा निकालने का ऐलान किया है। यह यात्रा मध्य प्रदेश के पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह और टीकमगढ़ जिलों से होकर गुजरेगी। करीब 500 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संतों के शामिल होने की संभावना है। बाबा बागेश्वर के इस ऐलान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।