ग्वालियर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक के मोबाइल पर ट्रांजैक्शन मैसेज आया, जिसे खोलने के बाद उसका फोन हैंग हो गया। कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से ₹18.86 लाख निकल गए। वहीं इंदौर में निवेश के नाम पर ₹1.43 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों के नए तरीकों और डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।