Sagar Liquor Tragedy: सागर के बंडा जहरीली शराब कांड में 20 लोगों की मौत के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। एसडीओपी और थाना प्रभारी के बाद अब पूरे बंडा थाने के स्टाफ को लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले में अब तक 53 लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जबकि 34 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सख्त निर्देशों के बाद लगातार कार्रवाई जारी है।