Rahul Gandhi in Indore: Chhatron Ki Goonj से पहले MP में सियासी शोर क्यों? । MP Top News । Congress

  • 7:35
  • प्रकाशित: सितम्बर 18, 2026

Rahul Gandhi Indore Visit: तमाम तैयारियों और venue को लेकर हुए विवाद के बाद इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। 19 सितंबर को Regional Park के पास IDA मैदान में होने वाले कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम से पहले इसकी तैयारियों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। Venue और प्रशासनिक अनुमति को लेकर पहले भी विवाद सामने आया था। ताजा घटनाक्रम में IDA ने कांग्रेस से तय अवधि से पहले जमीन के इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त भुगतान की मांग की है, जबकि कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। अब नजर इस बात पर है कि ‘छात्रों की गूंज’ के मंच से राहुल गांधी छात्रों, शिक्षा, रोजगार और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े किन मुद्दों को उठाते हैं। #rahulgandhi #chhatronkigoonj #indorenews

संबंधित वीडियो