UPI Payment News: मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा के ईंधन बिल का UPI Payment अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। मध्य प्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। रिपोर्टों के मुताबिक करीब 4,700 पेट्रोल पंपों पर यह व्यवस्था 16 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। #UPIPayment #UPINews #MPNews #MadhyaPradesh #PetrolPump #PetrolNews #UPICharges फैसले के मुताबिक ₹2,000 तक का UPI Payment जारी रहेगा, लेकिन इससे ज्यादा के पेट्रोल-डीजल बिल के लिए ग्राहकों को Cash से भुगतान करना पड़ सकता है। पेट्रोल पंप डीलर्स ने नए Merchant Discount Rate (MDR) के कारण बढ़ने वाले खर्च को फैसले की वजह बताया है।