Dewas News | पुरानी सड़क के ऊपर फिर बन रही CC Road! Ward 28 में उठे सवाल । MP News

  • 4:02
  • प्रकाशित: सितम्बर 18, 2026

Dewas News: देवास के वार्ड नंबर 28 की नई आबादी, गली नंबर 7 में सड़क निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां पहले से बनी सीमेंट सड़क के ऊपर दोबारा CC Road का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक वार्ड 28 की नई आबादी गली नंबर 7 में ₹10.61 लाख की लागत से CC Road निर्माण और Paver Block लगाने का काम प्रस्तावित है। स्थानीय लोगों और पार्षद की ओर से सवाल उठाया गया है कि अगर पुरानी सड़क की हालत ठीक थी तो उसके ऊपर दोबारा सड़क बनाने की जरूरत क्यों पड़ी। इसी मुद्दे को लेकर मौके पर लोगों ने पार्षद के खिलाफ नारेबाजी भी की। मामले में नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार ने जांच की बात कही है।

संबंधित वीडियो