Mohan Bhagwat in Ujjain: उज्जैन में चल रही Yuva Dharma Sansad में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने युवाओं के सामने धर्म की अवधारणा और उसके वास्तविक अर्थ पर अपनी बात रखी। भागवत ने कहा कि धर्म को केवल पूजा-पद्धति और कर्मकांड तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने धर्म को रोजमर्रा के जीवन और आचरण से जोड़ते हुए Traffic Rules का पालन करना, कचरा नहीं फैलाना, किसी को परेशानी न पहुंचाना और अपनी जिम्मेदारियां निभाना भी धर्म के आचरण का हिस्सा बताया। भागवत ने धर्म और ‘Religion’ के बीच अंतर पर भी बात की और युवाओं को धर्म को जीवन के व्यवहार और जिम्मेदारी से जोड़कर समझने की बात कही। #yuvadharmsansad #mohanbhagwat #ujjainnews Mohan Bhagwat | Ujjain News | Yuva Dharma Sansad | RSS | Dharma | MP News