Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मातगुवां थाना क्षेत्र के रनगुवा गांव में तालाब में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक तालाब में नहा रहे थे और पानी में रेस लगाने के दौरान गहरे पानी की तरफ चले गए। इसी दौरान दोनों डूब गए। पानी में खेलना और गहरे पानी में जाना हादसे की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। Chhatarpur News | Chhatarpur Accident | MP News | Matguwan | Runaguwa | Madhya Pradesh News | Breaking News