Police Smriti Diwas: CM Mohan ने किया शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ की सहायता का ऐलान

  • 2:35
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026
मध्य प्रदेश में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के लिए ₹1 करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान किया। घोषणा के मुताबिक, सहायता राशि का 50 प्रतिशत शहीद की पत्नी और 50 प्रतिशत बुजुर्ग माता-पिता को दिया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने पुलिस बल को आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया और इसमें पुलिस के जवानों के योगदान की सराहना की। #mohanyadav #madhyapradesh #mppolice #policememorialday #policesmritidiwas #policemartyrs #policenews #naxalism #bhopal #mpnews #breakingnews #latestnews ndtv_news

संबंधित वीडियो