मध्य प्रदेश के गुना जिले के बेरखेड़ी गांव में देर रात चोरी और लूट की कोशिश के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, चार से पांच संदिग्ध एक घर में घुसे थे। आरोप है कि उन्होंने एक छोटी बच्ची को बंधक बनाकर घरवालों से पैसे मांगे।
परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर 12 बोर के हथियार से फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से तीन ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत के चलते भोपाल रेफर किया गया, जबकि दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनास्थल से एक बंदूक बरामद होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#guna #gunanews #madhyapradesh #crime news #robbery case #firing incident #breakingnews #police investigation #ruralcrime #latestnews
ndtv_news